वाली सब्सिडी का असली मजा राजनेता मार रहे हैं। बढ़ते सब्सिडी बोझ की दुहाई देकर पेट्रो उत्पादों को महंगा करने पर अड़े पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी ने खुद पिछले एक वर्ष में 8,948 रुपये की गैस सब्सिडी हासिल की है। इस अवधि में रेड्डी को 26 सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर जारी किए गए हैं। जबकि वह आम आदमी को एक साल में सिर्फ छह सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर देने की पैरवी कर रहे हैं।यह बात उसी पोर्टल से उजागर हुई, जिसे खुद रेड्डी ने शुक्रवार को लांच किया। 'पेट्रोलियम डॉट एनआइसी डॉट इन' नाम के इस पोर्टल में तीनों सरकारी तेल कंपनियों के लगभग 13 करोड़ रसोई गैस ग्राहकों का डाटा है। इससे अगर गैस एजेंसी के नाम का पता हो तो आप उसके किस ग्राहक को एक वर्ष में कितने सिलेंडर दिए गए और उस पर कितना सब्सिडी बोझ सरकार को उठाना पड़ा, इसका पता लगा सकते हैं।
आम ग्राहक के लिए महीने में एक रसोई गैस सिलेंडर रीफिल करवाना ही मुश्किल है। गैस एजेंसियां 21 दिनों से पहले आम ग्राहक को सिलेंडर रीफिल कराने की अनुमति नहीं देतीं। दिल्ली में एक ग्राहक को साल में औसतन 12 से 15 सब्सिडी वाले सिलेंडर ही जारी किए जाते हैं। वहीं, पेट्रोलियम मंत्री को हर महीने दो से ज्यादा सिलेंडर दिए गए। पेट्रोलियम राज्य मंत्री रेड्डी से भी आगे निकले। सिंह ने साल में 37 सिलेंडरों की खपत कर 12,734 रुपये की सब्सिडी का लाभ लिया। अन्य राजनेता भी इस मामले में पीछे नहीं हैं।
इस बारे में पूछे गए सवाल को जयपाल रेड्डी ने हंसी में उड़ा दिया, जबकि तेल कंपनियों के अफसर बात बनाते हुए नजर आए। रेड्डी ने कहा, 'इससे पता चलता है कि मैं एक लोकप्रिय सांसद हूं।' इस बारे में तेल कंपनियों से पूछा जाना चाहिए। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के चेयरमैन आरएस बुटोला का जबाव था कि ऐसा कोई नियम नहीं है कि एक ग्राहक को एक वर्ष में कितने गैस सिलेंडर दिए जाने चाहिए।
पेट्रोलियम मंत्रालय इस समय हर परिवार को एक वर्ष में सब्सिडी वाले सिर्फ छह सिलेंडर देने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। बाद में इसे मंत्रियों के अधिकारप्राप्त समूह के पास फैसले के लिए भेजा जाएगा। तेल कंपनियों का कहना है कि इस समय रसोई गैस के एक सिलेंडर पर उन्हें 390 रुपये घाटा हो रहा है। पिछले वर्ष सरकार व तेल कंपनियों ने रसोई गैस पर 30 हजार करोड़ रुपये का सब्सिडी बोझ उठाया था। यह इस वर्ष बढ़कर 43 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है। सरकार रसोई गैस को महंगा करने पर भी विचार कर रही है।
साल भर में रसोई गैस की खपत
नाम--सिलेंडर--सब्सिडी (रुपये में)
1. उपराष्ट्रपति--171--58,853.07
2. मायावती--91--31,318
3. राजनाथ सिंह--80--27,533
4. परनीत कौर--77--26,501.09
5. नमोनारायण मीणा--69-13,078
6. एसएस बादल--65-22,371.05
7. मुलायम सिंह--58-19,961.86
8. शहनवाज हुसैन-56--19,273.52
9. शरद यादव--49--16,864.33
10. ए राजा--47--16,175.99
11. आरपीएन सिंह-37..12,734.29
12. हरसिमरत कौर-31-10,669.27
13. जगनमोहन रेड्डी-31-10,669.27
10. मुरली देवड़ा-30--10,335.10
[आंकड़े एक जून, 2011 से 31 मई 2012 तक के हैं।]
No comments:
Post a Comment