ग्राहक मरीज "आयुषमान होम्योपैथिक सेंटर" इंदौर व विंग्स आईवीएफ अस्पताल" उदयपुर ,कोटा के विज्ञापनों से सतर्क रहें । asci द्वारा उपरोक्त हॉस्पिटलs को ड्रग एंड मैजिक रेमेडीज एक्ट के उल्लंघन में पाया गया । इनके द्वारा जारी विज्ञापनों को भ्रामक घोषित किया गया ।
#ग्राहक पंचायत ग्वालियर
आयुष्मान होम्योपैथिक सेंटर इंदौर के विरुद्ध शिकायत की गई थी कि इनके द्वारा निम्न विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है
👇
"1. मधुमेह, रक्तचाप और कैंसर के लिए उपचार संभव है 2. किडनी स्टोन के लिए ऑपरेशन के बिना उपचार 3. गठिया के दर्द को सहन करने की कोई ज़रूरत नहीं है 4. सभी बीमारियों के अंतिम समाधान, - मोटापे से मुक्ति ,महिला रोग, ऊँचाई में वृद्धि, न्यूनतम लागत में बांझपन " ।
विंग्स आईवीएफ अस्पताल के विरुद्ध शिकायत
- उपरोक्त हॉस्पिटल द्वारा नि:संतान दंपत्तियों को संतान प्राप्ति हेतु दावे किए जा रहे है ।
एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल द्वारा उपरोक्त दोनों हॉस्पिटल को ड्रग एंड मैजिक रेमेडीज एक्ट के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया ।
ड्रग एंड मैजिक रेमेडीज एक्ट के अनुसार उपरोक्त बीमारियों के उपचार या निवारण हेतु विज्ञापनों के माध्यम से किसी भी प्रकार के दावे नहीं किए जा सकते हैं । उपरोक्त समस्त बीमारियों के उपचार हेतु अखबार या टेलीविजन के माध्यम से विज्ञापनों को ड्रग एंड मैजिक रेमेडीज एक्ट के अंतर्गत प्रतिबंधित किया गया है ।
इस प्रकार के दावे करते हुए पाए जाने पर संबंधित अखबार व विज्ञापन दाता पर 1 वर्ष तक के कारावास और जुर्माने का प्रावधान है ।
ग्राहक पंचायत ग्वालियर समस्त ग्राहक बंधुओं से आग्रह करता है कि अखबारों व टेलीविजन के माध्यम से प्रकाशित होने वाले इस प्रकार के प्रतिबंधित विज्ञापनों के बहकावे में आकर कोई भी निर्णय ना लेवे । विज्ञापन के माध्यम से इस प्रकार की बीमारी के ठीक होने का दावा नहीं किया जा सकता है ।
संपूर्ण भारत में कहीं भी अखबारों में इस प्रकार के विज्ञापन देखे जाने पर शिकायत एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया ascionline.org या ग्राहक पंचायत को भी शिकायत कर सकते हैं ।
सतर्क रहे - आर्थिक नुकसान से बचे

बांझपन या निपुंसक्ता एक गंभीर मुद्दा है | इसके उपचार के लिए सबसे अच्छी और भरोसे मंद तकनीक है आईवीएफ तकनीक | डा सुमिता सोफट जो की प्रजनन रोगों की बहुत बड़ी माहिर है | देश और विदेश में भी लोग उनका नाम सबसे अच्छी आईवीएफ चित्साका के नाम से जानते हैं | उनसे मिलने के लिए इस लिंक पर जाएँ | डा. सुमिता सोफट |
ReplyDelete