बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने हेतु ग्राहक पंचायत ग्वालियर द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया ।
ग्राहक पंचायत ग्वालियर द्वारा विगत दिवस गुरूग्राम मैं प्रदुमन नामक बालक के साथ स्कूल में जो अमानवीय एवं दुखद घटना घटित हुई ,उसी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ग्वालियर से निम्नलिखित मांगे की गई
1. स्कूल के समस्त स्टाफ ( शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक) का पुलिस वेरिफिकेशन किया जाए
2. स्कूल बसों के ड्राइवर और क्लीनर का चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए
3. ग्वालियर जिले के सभी स्कूलों की जल्द ही सुरक्षा समीक्षा की जाए
4. सभी स्कूलों में अनिवार्य रूप से CCTV कैमरा लगवाया जाए आदि
संगठन की मांगों पर ध्यान देते हुए जिला प्रशासन द्वारा SP,
d e o व अन्य अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जरूरी निर्देश दिए गए ।
d e o व अन्य अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जरूरी निर्देश दिए गए ।
ग्राहक पंचायत ग्वालियर द्वारा यह मांगे ग्वालियर जिले के स्कूल बच्चों की सुरक्षा के लिए की गई है । यदि प्रशासन पूर्व से ही सतर्क हो जाए तो स्कूलों में ऐसी घटनाएं कभी घटित ही नहीं हो पाएंगी । आप सभी अभिभावकों से संगठन का निवेदन है की संगठन की इस मुहिम में आप सब भी हम से जुड़कर अपना योगदान दें और जिन लोगो के स्कूल है वह सभी प्रशासन की मदद करें ।
साथ ही सभी पालकगण प्रत्येक जिले में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन से मिलकर इस संबंध में बातचीत करें ।
साथ ही सभी पालकगण प्रत्येक जिले में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन से मिलकर इस संबंध में बातचीत करें ।
सतर्क रहे - सुरक्षित रहे

No comments:
Post a Comment